गिरडीह, मार्च 3 -- बगोदर (गिरिडीह), प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के अंतर्गत गोपालडीह मोड़ के आगे परसाटांड़ के पास सोमवार रात हुई दो ट्रकों की टक्कर में एक ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर अंतर्गत चंदूनगर निवासी 28 वर्षीय डलजीत सिंह के रूप में की गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि ओवरटेक के दौरान हादसा हुआ है। बिहार से बंगाल की ओर दोनों ट्रकें जा रही थी और ओवरटेक के दौरान आगे जा रहे ट्रक को पीछे से दूसरे ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर मारने वाले ट्रक का परखच्चे उड़ गये और ड्राइवर उसी में फंस गया था। ग्रामीणों एवं पुलिस की पहल से उसे बाह...