शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- बेवर-पीलीभीत राजमार्ग-730सी पर सोमवार शाम साढ़े चार बजे अल्हागंज में ठिंगरी के कोठा मांझा के सामने ओवरटेक के दौरान हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। मरने वाले आपस में ससुर-दामाद बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों कारों में सवार लोग शाहजहांपुर निवासी छोटेलाल की बेटी सुनीता के तिलक समारोह में शामिल होने फर्रुखाबाद के पट्टी खुर्द जा रहे थे। आनंदपाल अपनी बहन के तिलक कार्यक्रम में रिश्तेदारों के साथ जा रहा था। जलालाबाद से फर्रुखाबाद की ओर जा रहीं दो कारें आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक कर रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार में सवार आनंदपाल निवासी हद्दफचौकी शाहजहांपुर और ...