चित्रकूट, मार्च 20 -- चित्रकूट। संवाददाता पहाड़ी थाना क्षेत्र के देवल गांव के पास गुरुवार को सवारियां लेकर आ रहा ऑटो दूसरे ऑटो ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो में सवार 80 वर्षीय भूरा निवासी सालिगपुर समेत सात लोग घायल हो गए। जिसमें ऑटो चालक भी शामिल है। भूरा को गंभीर हालत में सीएचसी पहाड़ी से रेफर होने पर जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। भूरा ने बताया कि भानपुर से ऑटो सवारी लेकर सालिगपुर जा रहा था। अन्य लोगों को मामूली चोटें आने पर सीएचसी में इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.