हरदोई, अगस्त 29 -- हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा और मझिला पुल के पास फतियापुर में शुक्रवार रात ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से छू गई। इसके बाद बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। पीछे से आ रहा स्कूटी सवार भी इसकी चपेट में आ गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सांडी थाना क्षेत्र के हसौलिया गांव निवासी गुड्डू शुक्रवार शाम पड़ोसी गांव सहोरा निवासी पुनीत के साथ रक्षाबंधन का सामान खरीदकर लौट रहा था। रात करीब साढ़े सात बजे फतियापुर के पास उन्होंने रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक का हैंडल बस से छू गया और बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से भिड़ गई। पीछे से आ रहे स्कूटी सवार सुरजीत भी बाइक की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर...