चित्रकूट, अप्रैल 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी में गुरुवार को तड़के ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक पुरानी बाजार के पास हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल से टकरा गया। ट्रक की टक्कर लगने से पोल टूटकर नीचे की तरफ झुक गया और उसमें लगी केबिलें टूट गई। इसके साथ ही आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तड़के से ही दोनो तरफ हाईवे में भारी वाहनों की कतार लगी है। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम तार व खंभे को दुरुस्त करने में जुटी है।गुरुवार को तड़के करीब चार बजे पुरानी बाजार काली देवी मंदिर चौराहा के पास हाईवे में ओवरटेक के चक्कर में एक तेज रफ्तार ट्रक हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गया। जिससे पोल क्षतिग्रस्त होने के साथ ही झुक गया। जिससे विद्युत तारें भी नीचे आ गई। इसके साथ ही हाईवे में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। आधे शहर की बिजली आपूर्ति भी...