बहराइच, मार्च 16 -- तेजवापुर, संवाददाता। बहराइच-लखनऊ मार्ग के बुद्धा रिसोर्ट के पास सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ओवरटेक के चक्कर में दो आटो में भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों आटों सड़क किनारे गड्डे में पलट गई। आटो पलटते ही चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने इस सूचना टिकोरा चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार को दी। पुलिस ने दोनों आटो में सवार सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। टिकोरा मोड़ चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि ओवरटेक के चक्कर में दोनों आटों आपस में भिड़ गए। आटो में दस यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.