शाहजहांपुर, जून 25 -- शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर तिलहर में बुधवार की देर रात ओवरटेक कर रहे टैंकर ने वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बारातियों की मौत हो गई। भेदपुर गांव के सामने तिलहर में हाईवे किनारे एक बस खड़ी थी। इसी दौरान ओवरटेक के दौरान कंटेनर ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वैन पलट गई और दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। इस दौरान हाईवे करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। एक लेन से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई। वहीं, दूसरा लेन दो घंटे बाद खुला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...