हाजीपुर, अप्रैल 22 -- महुआ। ओवरटेक कर रही गाड़ी की धक्के से साइकिल सवार घायल हो गया। यह घटना मंगलवार की शाम बेलकुंडा से राजापाकर जाने वाली सड़क पर सूरतपुर के पास घटी। मिली जानकारी के अनुसार बेलकुंडा की ओर से राजापाकर जा रहे साइकिल सवार को सामने से आ रही पिकअप और कार ने एक दूसरे का ओवरटेक किया। जिसकी धक्का से साइकिल सवार घायल हो गया। लोगों ने बताया कि सड़क पर गाड़ी चालकों की मनमानी से बाइक, साइकिल और पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। ओस्ती में अष्टयाम यज्ञ के लिए कलश यात्रा कल महुआ। प्रखंड की हसनपुर ओस्ती स्थित शिव मंदिर पर तीन दिवसीय अष्टयाम यज्ञ के लिए कलशयात्रा गुरुवार को निकाली जाएगी। यह यात्रा महुआ पंचमुखी चौक से निकलकर यज्ञ स्थल पहुंचेगी। मंगलवार को जानकारी देते हुए यज्ञ कमेटी के द्वारा बताया गया कि नवनिर्मित हनुमान मंदिर में भगवान...