ओवरटेक कर रही कार बाइक की भिड़ंत, बाइक चालक की मौत
लखनऊ, मई 29 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। मोहनलालगंज में ओवरटेक कर रही कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार काफी ऊपर उछलकर सड़क पर गिरा। बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर युवक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उन्नाव असोहा के सरवन गांव निवासी राम सागर का बेटा बब्लू (28) गुजरात सूरत में नौकरी करता था। वह हाल में ही उन्नाव घर लौटा था। गुरुवार को बब्लू बाइक से मोहनलालगंज सिसेंडी किसी काम से आया था। सिसेंडी से लौटते समय मोहनलालगंज जबरैला पुल पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन को ओवरटेक कर आ रही ऑल्टो कार (यूपी 41क्यू 8808) ने सामने से बब्लू की बाइक (यूपी 32 आरसी 4712) में जोरदार टक्कर मार दी। बब्लू बाइक से काफी ऊपर उछलकर नीचे सड़क पर गिरा और उसकी मौत हो गई। चालक कार छोड़कर मौके से फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.