उन्नाव, अप्रैल 26 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज चकलवंशी मार्ग पर शनिवार रात बाइक सवार तीन युवक ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया। कार चालक ने कारण पूछा तो गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। तभी सोने की चेन खो गई। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सफीपुर कस्बा के निर्मल नगर मोहल्ला के रहने वाले राजीव कुमार पुत्र भगवती प्रसाद ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार की रात लखनऊ से घर लौट रहा था। इसी बीच कस्बा रसूलाबाद के पास बाइक सवार तीन युवक ने ओवरटेक कर रोक लिया। जब उसने कारण पूछा तो गाली-गलौज करने लगे और कार के आगे बाइक लगाकर मारपीट करने लगे। तभी गले में पहनी सोने की चेन खो गई। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के ख...