ओवरटेक कर कार को रुकवाकर छीनने का प्रयास
मुजफ्फर नगर, मई 23 -- छपार। हाईवे पर छपार टोल प्लाजा पर ट्रेक्टर सवार छह से अधिक युवकों ने ओवरटेक कर कार को रुकवाकर छीनने का प्रयास किया। चालक ने कार लूटने की सूचना पुलिस को दी। आननफानन में पहुंची पुलिस ने जांच पडताल की मामला लेनदेन का निकला। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुहल्ला रामपुरी निवासी सुनील पांचाल ने अपनी स्विफ्ट कार को बागपत जनपद के गांव खेडा हटाना निवासी भानू को किराए पर दे रखी थी, परंतु वह तीन महीने से किराया नही दे रखा है। शुक्रवार दोपहर को भानू कार लेकर हरिद्वार जा रहा था। जैसे ही वह छपार टोल प्लाजा पर पहुंचा तो तभी सुनील ने अपने दोस्तों को फोन कर कार रोकने को कहा। यह भी पढ़ें- पिकअप गाड़ी के चालक को पीटकर रुपए छीने आधा दर्जन से अधिक युवाओं ने ट्रेक्टर से ओवरटेक कर कार को रोक लिया। जिसपर कार चालक ने लूट की सूचना पुलिस को दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.