कानपुर, जून 10 -- फोटो 10 एकेबी 2 यह भी पढ़ें- ओवरटेक करने में दो बसें टकराई, दस लोग चुटहिल परिचय- दुर्घटना की छानबीन करते सीओ रसूलाबाद। शिवली, संवाददाता। बेला कानपुर रोड पर शिवली कोतवाली क्षेत्र के बन्नापुर गांव के पास ओवरटेक करने के प्रयास में निकली निजी बस मे रोडवेज बस टकरा गई। दुर्घटना में रोडवेज बस में सवार दस लोग चुटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो गंभीर घायलों को सीएचसी भिजवाया। इसके साथ ही घटना की छानबीन व फरार दोनों बसों के चालकों की तलाश शुरू की है。दुर्घटना का विवरण विकास नगर डिपो की रोडवेज बस रसूलाबाद से सवारिया लेकर कानपुर जा रही थी। बेला कानपुर मार्ग पर शिवली कोतवाली क्षेत्र के बन्नापुर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार एक निजी बस ओवर टेक करने के साथ ही अचानक रोडवेज बस के आगे आ गई। इससे रोडवेज बस में सवार दस यात्री घायल हो ग...