ओवरटेक करने में ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- साहेबगंज। विशुनपुर कल्याण पंचायत के नवलपुर कांटा के समीप रविवार को ओवरटेक करने में ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। इसमें वासुदेवपुर पंचायत के रसूलपुर निवासी कपिल पासवान का पुत्र कुंदन कुमार (22) घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि कुंदन रामपुर खुर्द निवासी फुफेरा भाई राहुल कुमार के साथ मोतीपुर से साहेबगंज लौट रहा था। नवलपुर कांटा के समीप मोतीपुर की ओर से जा रहे ट्रक ने ओवरटेक करने में बाइक में ठोकर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.