उरई, फरवरी 18 -- उरई। उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित बृजवासी रेस्टोरेंट के सामने बुधवार शाम को ओवरटेक करने के विवाद में बाइक और कार सवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बीच सड़क पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और गाली-गलौज करते रहे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बुधवार शाम को प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कालपी रोड पर तेज रफ्तार में चल रहे एक कार चालक और बाइक सवार के बीच ओवरटेक को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों वाहन रोककर सड़क पर उतर आए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और हाथापाई शुरू हो गई। सड़क के बीच हो रही मारपीट से राहगीरों में दहशत फैल गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.