ओवरटेक करने पर पीछाकर युवक को रोककर पीटा
लखनऊ, जून 26 -- पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कार ओवरटेक करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दबंगों ने सुलतानपुर के कार सवार युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। कई किमी. पीछा करते हुए दबंगों ने अहिमामऊ के पेट्रोल पंप के पास युवक की कार रुकवा ली। युवक को गाड़ी से घसीटकर उतारा और डंडे से बुरी तरह से पीटकर सिर फोड़ दिया। युवक को लहूलुहान कर भीड़ जुटता देख आरोपी दबंग कार सवार मौके से जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। सुलतानपुर के कुड़ेभार पटना मनीपुर गांव निवासी सचिन यादव के मुताबिक वह 22 जून को अपनी कार से सुलतानपुर से लखनऊ आ रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक कार सवार दबंगों ने उनकी कार को कई बार ओवरटेक कर परेशान करने की कोशिश की। इस पर उन्होंने कार की गति बढ़ा दी। गति बढ़ने पर उन लोगों ने पीछा करना शुरू कर दिया। इस बीच चलती कार में ही दोनों लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.