उन्नाव, मार्च 15 -- मोहान(उन्नाव)। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात ग्यारह बजे तेज रफ्तार स्लीपर बस टैंकर को ओवरटेक करते समय टकराकर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो यात्री की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे मटरिया टोल प्लाजा से दो सौ मीटर दूर गोरखपुर से दिल्ली 50 यात्रियों को लेकर जा रही स्लीपर बस आगे चल रहे तारकोल लदे टैंकर को ओवरटेक करते समय टकराकर पलट गई। बस में 50 यात्रियों में 10 बच्चे 16 महिलाएं सवार थीं। हादसे के बाद टैंकर चालक, स्लीपर बस चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से औरास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की ग...