बलिया, फरवरी 4 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। बसों की टक्कर में बुधवार को एक बस में सवार चार महिलओं समेत कुल सात लोग घायल हो गये। सभी को स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिकन्दरपुर से सवारी लेकर एक प्राइवेट बस मऊ जा रही थी। सिकन्दरपुर-नगरा मार्ग पर इलाके के नरही चट्टी से गुजरते समय आगे जा रही एक अन्य बस को ओवरटेक करते समय दूसरी बस से उससे टकरा गयी। दो बसों के बीच टक्कर होते ही उसमें मौजूद लोगों में हलचल मच गयी। चालक के तेज ब्रेक लगाने और दूसरी बस से टकराने के चलते बस में सवार गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के महिपालपुर निवासी 25 वर्षीय राधे यादव, सिकंदरपुर निवासी 45 वर्षीय सुनीता देवी, बांसडीह थाना क्षेत्र के मुड़ीयारी निवासी 30 वर्षीय दिग्विजय, बांसडीह थाना के मांझेप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.