कन्नौज, अप्रैल 17 -- कानपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में ओवरटेक करते समय डीसीएम चालक ने कट मारने का प्रयास किया, जिससे रोडवेज बस अनियंत्रित होने से बाल-बाल बच गई। इस बीच चालक ने किसी तरह डीसीएम को शहर के पूर्वी बाईपास पर रुकवा लिया। इस बीच दोनों वाहनों के चालकों के बीच हाइवे पर नोकझोंस होने लगी, जिससे वहां जाम की स्थिति हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराकर आवागमन सुचारू कराया। शहर के पूर्वी बाईपास पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओवरटेक कर चालक रोडवेज बस को हाइवे के बीचों-बीच रोक दी और पीछे से आ रही डीसीएम को रुकवा दिया। इस दौरान बस चालक और कंडक्टर तथा डीसीएम चालक के बीच गालीगलौज के साथ नोकझोंक होनी शुरू हो गई। बस चालक ने बताया कि वह कानपुर से सवारियां लेकर दिल्ली जा रहा है। कस्बा सिकंदरपुर के पास डीसीएम चालक ने ओवरटेक करते सम...