लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- शारदानगरझ लखीमपुर-ढखेरवा रोड पर शुक्रवार को जीजा-साले के किए रफ्तार काल बन गई। वह बस को बाइक से ओवरटेक कर रहे थे। उनकी बाइक और बस दोनों की रफ्तार ज्यादा थी। तभी उनकी बाइक में बस की टक्कर लग गई। वह उछलकर रोड पर जा गिरे और जान चली गई। कस्बा नीमगांव निवासी सियाराम अपनी बहन के घर शारदानगर थाने के गांव बेल खुर्द राखी बंधवाने आया था। राखी बंधवाने के बाद उसने खाना खाया और फिर जीजा रमेश कुमार के साथ बाइक से पतरासी बाजार जा रहा था। बताया जाता है कि दोनों तेज रफ्तार में जा रहे थे। पतरासी में ही मैरिज हाल के पास उनके सामने एक यात्री बस जा रही थी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: अनियंत्रित बस ने बाइक से जा रहे जीजा-साले को रौंदा, मौत बस की रफ्तार भी तेज थी। बाइक सवारों ने बस को ओवरटेक किया। इस समय उसकी रफ्तार और बढ़ गई। जैस...