चित्रकूट, फरवरी 8 -- बरगढ़, संवाददाता।बरगढ़-रीवा मार्ग में थाना और अशोक चौराहा के बीच आगे जा रहे ईंट से लदे ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलने के चक्कर में बाइक असंतुलित हो गई। जिससे बाइक में पीछे बैठा युवक चावल की बोरी समेत नीचे गिरकर ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे उसकी कुचलकर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार साफ बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रयागराज जिले के कौंधियारा थाना क्षेत्र के माही निवासी संदीप सिंह गांव के ही अपने दोस्त 25 वर्षीय दिनेश पटेल पुत्र जमुना प्रसाद के साथ बाइक में चावल व अन्य सामग्री से भरी बोरी लेकर बहन के गांव देओली थाना पनवार जनपद रीवा मप्र जा रहे थे। बरगढ़-रीवा मार्ग में जीवन दायिनी अस्पताल के पास बरगढ़ में रविवार की शाम करीब छह बजे उनके आगे ईंट से लदा ट्रक जा रहा था। बाइक चला रहे...