हमीरपुर, फरवरी 5 -- गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कस्बे के बांदा मार्ग में पारा मोड़ के पास ओवरटेक करते समय दो बाइकें आपस में टकरा गई। जिसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चारों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इंगोहटा निवासी 26 वर्षीय शिवमोहन, 26 वर्षीय मनीष कुमार, 25 वर्षीय जुगल किशोर उर्फ राजा वर्मा, 27 वर्षीय मनीष प्रजापति किसी कार्य से दो बाइकों से टेढ़ा की ओर जा रहे थे। पारा मोड़ के समीप एक-दूसरे को ओवरटेक करते समय आपस में टकरा गए और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही बाइकें चकनाचूर हो गई। राहगीरों के सूचना पर एंबुलेंस ईएमटी अभिषेक कुमार, पायलट विकास के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.