सिद्धार्थ, अप्रैल 11 -- सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के औराताल और उपधी के बीच में ओवरटेक करते समय पिकअप बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर से पिकअप सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। डुमरिया गंज थाना क्षेत्र के रोहरौली निवासी महेंद्र 30 पुत्र नरेश शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए बांसी की तरफ जा रहा था। पिकअप को ओवरटेक करते समय दुर्घटना हो गई। मौके पर 112 नंबर की टीम पहुंच गई। घायल को बेंवा सीएचसी भिजवाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बस्ती के लिए रेफर कर दिया है। डुमरियागंज थानाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.