लखीमपुरखीरी, मई 5 -- लखीमपुर। सिंगाही-बेलरायां स्टेट हाईवे पर कस्बे के खैरिगढ़ तिराहे के पास सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी निघासन भिजवाया। जानकारी के अनुसार सहिजना गांव से तिलक चढ़ाकर लौट रहे कार सवार अपने एक साथी के वाहन को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई और उसके चारों पहिये ऊपर हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- खाई में पलटी कार, पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से निकाली घायलों में चालक अविरल मिश्रा पुत्र सर्वन कुमार मिश्रा, संजय पुत्र मुक्ता प्रसाद, दीपक पुत्...