बस्ती, जनवरी 5 -- बस्ती। बभनान के पेट्रोल पंप तिराहे के निकट गौर रोड पर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर कार में टकरा गया। घटना में बाइक का अगला और पिछला टायर फट गया। कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोट आई है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के पूरा पैकोलिया गांव निवासी सचिन पांडेय (30) बाइक से गौर से बभनान की तरफ आ रहे थे। अभी वह पेट्रोल पंप तिराहे पर पहुंचे थे कि उनके आगे चल रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने लगे, इसी बीच सामने से आ रही कार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद वह ट्रैक्टर-ट्राली के बीच आ गए थे, लेकिन गनीमत रही कि चक्का उनके ऊपर नहीं चढ़ा। स्थानीय लोगों की वहां भीड़ लग गई। बाजार के रामप्रसाद चौधरी बक्सा वाले ने युवक को अपनी कार से कस्बे के ही एक निजी नर्सिंग होम पर ले जाकर भर्ती कराया, परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.