कानपुर, नवम्बर 27 -- कानपुर। सेन पश्चिम पारा में ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार हेल्पर की मौत हो गई। जबकि, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बिधनू के रामजीपुरम निवासी 44 वर्षीय अनिल राजपूत ईंट भट्ठा के ट्रैक्टर ट्राली में हेल्पर थे। परिवार में पत्नी ममता और दो बेटे अरुण, कृष्णा व बेटी मुस्कान है। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात अनिल ट्रैक्टर ट्रॉली चालक संजय के साथ ईंट लादकर जा रहे थे। बिनगवां मौरंग मंडी के पास घाटमपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में अनिल और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा, जहां ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.