मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरनगर/रामराज मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर बैराज पुलिस चौकी के पास रविवार को कार और ट्रक ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार बच्ची सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी कार चालक जय सिंह अपनी कार से पौड़ी के फलीसेड थानाक्षेत्र के गांव चकुदा निवासी ब्रह्मानंद, भेली शरण थानाक्षेत्र के गांव कफलट निवासी मनवर सिंह, सुरेशो देवी पत्नी दुर्गा सिंह, तीन वर्षीय ऋतिका तथा सतपुली थानाक्षेत्र गांव चौबट्टा खान निवासी सूरज पुत्र ठाकुर को लेकर पौड़ी से दिल्ली जा रहा था। कार जब मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित बैराज पुलिस चौकी को पार कर आगे पहुंची तो ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास करते हुए कार सामने से एक ट्रक ट्रेलर व ट्रक के बीच फंस गई। य...