प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव निवासी राम सुमेर ने पुलिस को तहरीर दी। उसका बेटा जितेंद्र यादव 12 अप्रैल को लालगोपाल से बाइक से घर लौट रहा था। समसपुर बहरिया गांव के पास पहुंचा, डंपर से ओवरटेकिंग के विवाद में समसपुर के सोनू अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसके बेटे को मारापीटा। उसकी बाइक तोड़ दी। पीड़ित राम सुमेर की तहरीर पर पुलिस ने सोनू निवासी समसपुर को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...