लखनऊ, जनवरी 27 -- इंदिरानगर स्थित बसंत कुंज कॉलोनी में ओवरटेक को लेकर स्कूटी और कार सवार में मामूली बहस हुई। कुछ देर बाद बाइक सवार तीन युवकों ने कार सवार पर बम से हमला कर दिया। धमाके से घर व कॉलोनी में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। छानबीन के दौरान पुलिस को एक जिंदा बम मौके से मिला। धमाके से घर के बाहर की दीवार का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। इंदिरानगर के सेक्टर-14 स्थित बसंत कुंज कॉलोनी निवासी उपेंद्र कुमार सिंह परिवार के साथ रहते है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी की करीब रात करीब आठ बजे वह अपनी टाटा सफारी से गोंडा से लखनऊ अपने दो बेटे के साथ लौट रहे थे। जैसे ही कार सेक्टर-14 स्थित नया पावर हाउस के पास पहुंचे। तभी स्लेटी रंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.