ओवरऑल निर्यात में सुपर हाउस अव्वल, रहमान ग्रुप दूसरे स्थान पर
कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर। चार साल बाद चर्म निर्यात परिषद (सीएलई) के मंच पर कानपुर और उन्नाव के निर्यातकों ने अपनी कामयाबी की नई इबारत लिखी। शनिवार को कैंट स्थित एक क्लब में आयोजित समारोह में वित्त वर्ष 2022-23 और 23-24 के लिए कुल 123 अवॉर्ड दिए गए, जिनमें 22-23 के 64 और 23-24 के 59 अवॉर्ड शामिल रहे। 11 श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निर्यातकों को सम्मानित किया गया। ओवरऑल निर्यात में सुपर हाउस ग्रुप का दबदबा रहा और कुल नौ अवॉर्ड जीते। रहमान इंडस्ट्रीज ग्रुप ने भी नौ अवॉर्ड हासिल किए, जबकि खेमचंद हैंडीक्राफ्ट्स को 8 अवार्ड मिले। सुपर टेनरी को चार और ग्रोमोर इंटरनेशनल लिमिटेड को ब्रांड क्रिएशन समेत तीन अवॉर्ड मिले। 2023-24 में पहली बार घोषित स्टार्टअप अवॉर्ड औरिस लेदरवर्क प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया। वहीं, उद्योग में उल्लेखनीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.