वाराणसी, अप्रैल 4 -- दानगंज। ओवरटेक के विवाद में दानगंज में शुक्रवार को मारपीट हो गई। मारपीट के आरोपियों को चोलापुर थाने के दानगंज चौकी प्रभारी जीतेंद्र राजभर मारपीट के आरोपियों को ई-रिक्शा से लेकर निकले। चौकी की ओर बढ़े थे कि आरोपी चौकी प्रभारी को धक्का दे कूदकर भाग गए। गिरने से चौकी प्रभारी भी चोटिल हो गए।महराजगंज सुल्तानीपुर के बबलू सोनकर अपना टेम्पो लेकर घर जा रहा था। दांनगज पोखरे के समीप ओवरटेक करने पर एक बाइक सवार से विवाद हो गया। वाइक सवार के फोन पर जरियारी निवासी मोहित चौहान और तराव निवासी गुलशन सिंह मौके पर पहुंचे। बबलू सोनकर को पीटने लगे। घायल बबलू को बचाने के लिए लोग दौड़े। इस दौरान दोनों मनबढ़ युवक अन्य लोगों पर भी टूट पड़े। सूचना पर दानगंज चौकी प्रभारी पहुंचे। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर ई-रिक्शा से चौकी की ओर निकले थे कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.