फरीदाबाद, फरवरी 22 -- फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाईवे के ओल्ड चौक की ट्रैफिक लाइट पर एक गाड़ी सवार द्वारा दिनदहाड़े लघुशंका करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार , सेक्टर-19 पुलिस चौकी प्रभारी को एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें काले रंग की स्कॉर्पियो से उतरकर एक व्यक्ति ट्रैफिक लाइट एरिया में लघुशंका करता दिखाई दे रहा है, जिससे वहां से गुजर रहे लोग असहज हो गए। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं भी दिख रहीं हैं, लेकिन आरोपी पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। आस-पास काफी वाहन भी रुकेहुए थे। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू करदी है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.