ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास पर ट्रक फंसने से जाम लगा
फरीदाबाद, मई 12 -- फरीदाबाद,सरसमल। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में मंगलवार शाम एक ट्रक फंसने से लंबा जाम लग गया। अंडरपास में भारी वाहन अटकने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को निकाला गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े आठ बजे एक भारी वाहन ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में प्रवेश कर गया। अंडरपास के अंदर ट्रक फंसने से दूसरी ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। इसके बाद वाहन एक तरफ से निकाले जाने लगे, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया。
घटनास्थल पर स्थिति मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चालक ट्रक को पीछे निकालने की कोशिश करता रहा, लेकिन ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण परेशानी बढ़ती गई। इस दौरान मौके पर पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.