रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- सितारगंज। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को बीआरसी में हुई बैठक में रैली को लेकर चर्चा हुई। जिला संयोजक एनएमओपीएस हुकुम सिंह नयाल ने बताया कि तीन मई को गांधी पार्क रुद्रपुर से डीएम कार्यालय तक विशाल रैली निकाली जाएगी। रैली को सफल बनाने के लिए बैठक में रणनीति तय कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, ब्लॉक मंत्री विजय कुमार आर्य ने कहा कि कार्मिकों को अपने बुढ़ापे की लाठी ओल्ड पेंशन योजना की लड़ाई के लिए एकजुट होना होगा। सभी संगठन व विभागों को एक मंच पर आकर संघर्ष करना होगा। राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरिशंकर याज्ञिक, उराप्राशि संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, मंत्री करूणेश जोशी, राजकीय जूहापूमाशि संघ के शाखा अध्यक्ष साधूराम वैश, रोहित कुमार ने आंदोलन को समर्थन दिया। यह भी पढ़ें- साई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.