ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट में ये दो फुटओवर ब्रिज बन रहे बाधा, GMRL ने किया हटाने का आग्रह
गुरुग्राम, जून 18 -- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के निर्माण में आड़े आ रहे दो फुटओवर ब्रिज (एफओबी) हटाए जाएंगे। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को पत्र लिखकर इन्हें हटाने का आग्रह किया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि जीएमडीए ने तीन साल पहले ही करीब छह करोड़ रुपये की लागत से इन दोनों एफओबी को तैयार किया है। जीएमडीए ने उमंग भारद्वाज चौक से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे तक जा रही मुख्य सड़क पर दो एफओबी बनाए हुए हैं। एक एफओबी सेक्टर-37 के पास है तो दूसरा एफओबी गांव बसई तालाब के पास बना है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के निर्माण में यह दोनों एफओबी आ रहे हैं। इसके चलते जीएमआरएल के डिप्टी जनरल मैनेजर मधुर गोयल ने जीएमडीए के चीफ इंजीनियर को दूसरी बार पत्र लिखकर इन एफओबी को हटवाने का आग्रह किया है। इससे पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.