ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो डिपो को मिलेगी जमीन; 3 शर्तों के साथ हस्तांतरण को मंजूरी
गुरुग्राम, सितम्बर 12 -- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो डिपो के निर्माण में लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से तीन शर्तों पर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) को जमीन दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन शर्तों को मंजूरी प्रदान कर दी है। एचएसवीपी अब इन शर्तों से जीएमआरएल को अवगत करवाएगा। करीब 30.5 किमी लंबी ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत हीरो होंडा चौक के समीप सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो प्रस्तावित है।सीएम ने दी प्रस्ताव को मंजूरी मेट्रो डिपो के लिए जीएमआरएल ने करीब 47 एकड़ यानि करीब 1.90 लाख वर्ग मीटर जमीन एचएसवीपी से मांगी थी। एचएसवीपी ने इस सिलसिले में जमीन सुपुर्द करने को लेकर एक प्रस्ताव तैयार करके पंचकूला मुख्यालय भेजा था। मुख्यालय ने इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा, जिसे मंजूरी मिल गई है।आधे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.