ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के 3 स्टेशन बनेंगे मल्टीमॉडल, स्काईवॉक भी बनेगा; तैयारी
गुरुग्राम, सितम्बर 1 -- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तीन स्टेशन को मल्टी मॉडल बनाया जाएगा। इन स्टेशन के परिसरों से लोगों को सिटी बस की सुविधा उपलब्ध होगी। इस सिलसिले में सोमवार जीएमडीए के अतिरिक्त सीईओ विश्वजीत चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने प्रस्तुति दी। जीएमडीए, नगर निगम, जीएमसीबीएल, एचएसवीपी के अधिकारियों से आपत्ति और सुझाव लेकर इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। जीएमआरएल ने सेक्टर-45, सेक्टर-39 स्थित यूनिटैक साइबर पार्क, सेक्टर-72ए में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन को मल्टी मॉडल बनाने की योजना बनाई। बैठक में गुरुग्राम नगर निगम से वरिष्ठ नगर योजनाकार राजेश कौशिक, जीएमडीए से कार्यकारी अभियंता अजेंद्र सुहाग, जीएमडीए से परियोजना समन्वयक प्रिया सरदाना, जीएमआरएल से मुख्य वास्तुकार नमीता कलसी आदि मौजूद रहे। इस ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.