गुरुग्राम, सितम्बर 5 -- गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत सेक्टर-45 में प्रस्तावित स्टेशन का डिजाइन तैयार कर लिया है। इस डिजाइन पर जीएमडीए, एचएसवीपी, गुरुग्राम नगर निगम, जीएमसीबीएल से सुझाव और आपत्ति मांगे जाएंगे। अंतिम रूप देने के बाद मंजूर डिजाइन के तहत ठेकेदार कंपनी को मेट्रो स्टेशन का निर्माण करने के दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत सेक्टर-45 दूसरा स्टेशन हैं। पहला स्टेशन मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के नाम से बनेगा। राइट्स के सर्वे के मुताबिक, इस मेट्रो स्टेशन पर करीब 28 हजार यात्रियों का फुटफॉल रहेगा। सुबह-शाम के समय इस मेट्रो स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या करीब 3900 प्रति घंटा रहेगा। स्टेशन की खासियत रह रहेगी कि इस मेट्रो स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए प...