गुरुग्राम, मई 1 -- गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण के निर्माण की तैयारी भी शुरू कर दी है। जीएमआरएल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से आग्रह किया है कि सड़कों की पैमाइश करवाई जाए। इसके बाद जीएमआरएल की तरफ से सड़कों के बीच में निशान लगा दिए जाएंगे, जिसके बाद मेट्रो निर्माण में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। जीएमआरएल ने मेट्रो निर्माण को तीन चरणों में बांटा हुआ है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-नौ तक मेट्रो मार्ग तैयार होना है। दूसरे चरण में सेक्टर-नौ से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो मार्ग बनना है। तीसरे चरण में सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो तैयार होना है। पहले चरण में मेट्रो मार्ग का निर्माण शुरू किया जा चुका है। दूसरे चरण के टेंडर दस्तावेज को जीएमआरएल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.