गुरुग्राम, मई 4 -- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण को शुरू होने में समय लगेगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने विश्व बैंक से करीब 2800 करोड़ रुपये का ऋण मांगा है, जिसे अभी मंजूरी नहीं मिली है। इसके मिलने के बाद दूसरे चरण के निर्माण का टेंडर जारी किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक जुलाई में मंजूरी मिलने की संभावना है। अगस्त में टेंडर जारी हो सकता है। जीएमआरएल ने पिछले साल सितंबर में पहले चरण के तहत टेंडर आवंटित किया था। इसके तहत मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-नौ तक मेट्रो मार्ग तैयार होना है। दूसरे चरण में सेक्टर-नौ से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो मार्ग तैयार किया जाना है। दूसरे चरण के मेट्रो निर्माण में आ रही लागत का 60 प्रतिशत ऋण विश्व बैंक से मांगा गया है। जीएमआरएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.