ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण में आड़े आ रहे 2 FOB हटेंगे, GMDA ने इन 2 शर्तों पर दी मंजूरी
गुरुग्राम, अगस्त 17 -- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण के बीच में आ रहे दो फुट ओवरब्रिज (एफओबी) हटाए जाएंगे। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इन दोनों एफओबी को हटाने की अनुमति गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) को दे दी है। अनुमति इस शर्त पर दी है कि इन्हें जीएमआरएल हटाएगा। मेट्रो निर्माण के बाद लोगों की सहूलियत के लिए इन एफओबी का निर्माण दोबारा किया जाएगा। जीएमडीए ने उमंग भारद्वाज चौक से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर-102 अंडरपास) तक सड़क के निर्माण का ठेका राम कुमार नामक ठेकेदार को सौंप था। इस ठेके में बसई तालाब और सेक्टर-10 स्थित एलपाइन स्कूल के पास दो एफओबी का निर्माण शामिल था। ठेकेदार कंपनी को अगले साल मार्च माह में सड़क और एफओबी के निर्माण में आ रही कमियों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी गई थी। जीएमआरएल ने ओल्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.