गुरुग्राम, नवम्बर 16 -- गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। जीएमआरएल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से आग्रह किया है कि मेट्रो मार्ग पर सड़क की पैमाइश करके रिपोर्ट साझा की जाए। ट्रैफिक डायवर्जन योजना और पानी, सीवर, गैस, बिजली लाइन के स्थानांतरण की योजना बनेगी। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-नौ तक मेट्रो का निर्माण चल रहा है, जिसका टेंडर आवंटित किया जा चुका है। दूसरे चरण में सेक्टर-नौ से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो निर्माण होना है। गत 5 अक्टूबर को करीब 1662 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। इसे 18 नवंबर को खोला जाएगा। 30 महीने के अंदर दूसरे चरण के तहत मेट्रो ...