गुरुग्राम, जुलाई 10 -- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में कई जगह जमीन की अड़चन आ रही है। इसके चलते इस परियोजना के काम में देरी हो सकती है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से लेकर सेक्टर-नौ तक मेट्रो निर्माण का काम चल रहा है। जीएमआरएल ने एचएसवीपी, एनएचएआई और जीएमडीए से जमीन संबंधी अड़चनों को दूर करने का आग्रह किया है। जीएमआरएल को मेट्रो संचालन के लिए गांव डूंडाहेड़ा में बिजली घर का निर्माण करना है। इसके लिए उन्हें करीब तीन हजार वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है। जीएमआरएल की तरफ से पिछले साल नवंबर माह से जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से किया जा रहा है, लेकिन अब तक जमीन नहीं मिल सकी है। जमीन मिलने में देरी के कारण बिजली घर निर्धारित समयावधि में नहीं बन पाएगा, जिससे मेट्रो परियोजना के संचालन में देरी होगी। यह भ...