गुड़गांव, जनवरी 5 -- गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो को लेकर सोमवार को हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक जमीन की पैमाइश की गई। इस दौरान सामने आया कि बिजली घर और हिमगिरी आश्रम बीच में आ रहा है। मंगलवार को उमंग भारद्वाज चौक से लेकर बसई और बुधवार को बसई से लेकर सेक्टर-101 तक जमीन की पैमाइश की जाएगी। सुबह 11 बजे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की संयुक्त टीम ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो की पैमाइश की। एचएसवीपी के कनिष्ठ अभियंता ललित हंस, पटवारी सूरत और जीएमआरएल के सहायक प्रबंधक होमेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे। पैमाइश में पाया कि इस रोड की चौड़ाई 60 मीटर है। ऐसे में करीब 32 मीटर में हिमगिरी आश्रम की जमीन आ रही है, जिसे हटवाना पड़ेगा। बता दें कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत पहले चरण में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.