हजारीबाग, अप्रैल 6 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल ने सोमवार को दीपुगढा स्थित ओल्ड एज होम में वरीष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क दंत जांच कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर निवास कर रहे 16 वरीष्ठ नागरिकों की निशुल्क दंत स्वास्थ्य की जांच की गई।हजारीबाग डेंटल कॉलेज के सचिव डॉ प्रवीण श्रीनिवास ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक स्वास्थ्य अभियानों के माध्यम से वरीष्ठ नागरिकों को उचित दंत देखभाल और सलाह प्रदान करना हमारा उद्देश्य है।इस दौरान चिकित्सकों ने दांतों की देखभाल के टिप्स और भविष्य में नियमित जांच की आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...