रांची, अगस्त 11 -- रांची। अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर बुधवार को बरियातू रोड स्थित ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संगठन की सचिव अनुपमा प्रसाद ने बताया कि इस दौरान वरिष्ठजनों को भोजन वितरित किया जाएगा तथा उनके जीवन के अनुभवों व संदेशों को साझा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक संगठन की स्थापना स्वर कोकिला सरोजिनी नायडू ने की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...