शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- जलालाबाद। परशुरामपुरी क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। अचानक हुई बारिश और ओलों से खेतों में खड़ी फसलों को भारी मात्रा में नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय हुई ओलावृष्टि से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दस दिन पहले भी भारी बारिश के कारण किसानों को क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि, शहर से गांव तक बिजली गुल यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में दिन में ही अंधेरा, आंधी के बाद झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...