कन्नौज, अप्रैल 1 -- गुगरापुर। मंगलवार की रात अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। देर रात करीब साढ़े नौ बजे के बाद तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी और कटी फसलों को नुकसान पहुंचाया। ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर गेहूं की फसल पर देखने को मिला। इसके अलावा अरहर, मक्का और खरबूजा की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। कई जगहों पर खेतों में तैयार फसलें गिरकर बिछ गईं, वहीं कटाई के बाद खेतों में रखी उपज बारिश से भीगकर खराब हो गई।प्राकृतिक आपदा से परेशान किसानों का कहना है कि इस नुकसान से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...