अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दिनभर की उमस और गर्मी के बाद शुक्रवार की शाम लोगों के लिए किसी चौंकाने वाले दृश्य से कम नहीं रही। जैसे ही घड़ी ने करीब 6:45 बजाए, आसमान से अचानक ओलों की तेज बौछार शुरू हो गई। पहले हल्की बारिश और फिर देखते ही देखते बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। इस अप्रत्याशित बदलाव ने शहर की रफ्तार को कुछ मिनटों के लिए थाम दिया। सड़कों पर चल रहे राहगीर, बाइक सवार और ठेला चालक अचानक हुई ओलावृष्टि से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई लोग दुकानों के शटर के नीचे, पेड़ों के सहारे और छज्जों के नीचे खड़े होकर खुद को बचाने की कोशिश करते दिखे। जिनके पास हेलमेट या सिर ढकने का कोई साधन नहीं था, उन्हें ओलों की मार सीधे झेलनी पड़ी। खासकर क्वार्सी, सिविल लाइन, लोधा और सासनीगेट क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसे हालात बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.