उरई, अप्रैल 5 -- माधौगढ़। रामपुरा क्षेत्र में हुई भीषण ओलावृष्टि ने जहां किसानों को गहरी चोट पहुंचाई है तो इससे अछूते सब्ज़ी किसान भी नहीं रहे। सब्ज़ी किसान अपनी तैयार फसल को बाजार में लाने की तैयारी में थे, लेकिन अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कई किसानों की फसल कटने से पहले ही बर्बाद हो गई, वहीं कटी हुई फसल भी ओलों और पानी की चपेट में आकर खराब हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों, खासकर पचोखरा जैसे गांवों के किसान मुख्य रूप से सब्जी खेती पर निर्भर हैं। हाल ही में तैयार हुई सब्जी की फसल बाजार में जाने ही वाली थी, लेकिन ओलावृष्टि ने उसे भी पूरी तरह नष्ट कर दिया। इसके साथ ही गेहूं और मूंग की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय किसानों जैसे मेवालाल, प्रताप नारायण, शिवराम, गुलाब और रघुराज समेत करीब 50 किसानों की दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.