मोतिहारी, मार्च 20 -- मधुबन, निसं। मधुबन में तेज हवाओं के साथ मौसम की पहली झमाझम बारिश से गेहूं, मक्का की फसल, परवल, कदुआ, भिंडी की नयी की गयी खेती को काफ़ी क्षति पहुंची है। वहीं तेज हवा चलने से मक्का व गेहूं की फसल खेतों में गिर गए हैं। किसान बताते हैं कि इस वर्षा से खेतों से निकाल कर खलिहानों में रखी गयी दलहन व तेलहन की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। जबकि गेहूं, मक्का, सब्जी व आम-लीची की फसल पर आंधी व ओले ने तुषारापात कर दिया है। तेज हवाओं के साथ आयी यह वर्षा मधुबन के कुछ क्षेत्रों की खेती के लिए वरदान तो कुछ क्षेत्रों के लिए अभिशाप साबित हुई है। किसान धर्मेन्द्र सहनी, आशपुरन कुशवाहा, पप्पू यादव, मैनेजर सहनी आदि ने बताया कि सवंगिया, कोइलहरा व मधुबन दक्षिणी पंचायत में वर्षा के साथ तेज हवाओं के चलने व कुछ देर के लिए ओले गिरने से गेहूं व मक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.